फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   death of a youth who injured in sharp weapon attack in azamgarh incident in old enmity

Azamgarh: धारदार हथियार के हमले से घायल युवक की मौत, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया गया था अंजाम

Mon, 20 Feb 2023 03:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 03:25 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के पुष्पनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक पर रविवार को धारदार हथियार से हमला हुआ था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
death of a youth who injured in sharp weapon attack in azamgarh incident in old enmity
अस्पताल में भर्ती युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पुष्पनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से रविवार को हमला हुआ था। उसे इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन


पुष्पनगर गांव निवासी प्रदीप राजभर (19) का गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते उस पर छह माह पूर्व धारदार हथियार से हमला हुआ था। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था। रविवार को एक बार फिर प्रदीप पर विरोधियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पहले उसकी पिटाई की गई, फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की मां निर्मला ने दीदारगंज थाने पर आकाश राजभर के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed