{"_id":"7266ee7248fd3d21e1546b200566e636","slug":"death-occurred-during-treatment-clinic-fracas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान हुई मौत, क्लीनिक पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान हुई मौत, क्लीनिक पर जमकर हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मोमारिखपुर गांव में बुधवार की सुबह एक मजदूर की स्थानीय क्लीनिक में उपचार के दौरान मौत के बाद उसके परिवारवालों ने हंगामा कर दिया। डाक्टर के खिलाफ गलत इलाज करने की तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के मोमारिखपुर गांव निवासी रामअवतार राम (42) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की सुबह वह शौच कर लौटा तो उसके सिर में तेज दर्द होने लगा। पड़ोस के लोग उसे गांव की क्लीनिक में ले गए। डाक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद रामअवतार की तबियत और खराब हो गई। अभी लोग उसे किसी और अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
इससे रामअवतार के सगे संबंधी हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर एसओ रानी की सराय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रामअवतार की मां से तहरीर लेकर उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसओ अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।