फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deaf and mute girl taken to Siwan on the pretext of getting new clothes and raped

Azamgarh News: नए कपड़े दिलाने के बहाने सिवान में ले जाकर मूक बधिर युवती से दुष्कर्म

Fri, 29 Mar 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Deaf and mute girl taken to Siwan on the pretext of getting new clothes and raped
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक मूकबधिर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया। रौनापार थाने में पिता ने तहरीर देकर बताया कि नए कपड़े दिलाने के बहाने दरिंदों ने बेटी को सिवान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी को गांव के सिवान में तड़पता छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी मूक बधिर है। वह 27 मार्च को गांव के सिवान में बकरी चरा रही थी। आरोप है कि इस दौरान दरिंदे उसे गुमराह करके अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। उसे बेहोशी के हालत में गांव के सिवान में तड़पता छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घर लेकर आए। मूक बधिर लड़की ने इशारों से बताया कि दरिंदे उसे नए कपड़े दिलाने के बहाने सिवान में ले गए थे। एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अपनी मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed