फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body young man found in Azamgarh who had left for Lucknow

Azamgarh News: लखनऊ के लिए निकले युवक की आजमगढ़ में मिली खून से लथपथ लाश, मचा कोहराम

Wed, 17 Apr 2024 03:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 03:24 PM IST
सार

Azamgarh News: युवक लखनऊ में एक प्राइवेट जॉब करता था। उसकी शिनाख्त पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से की। युवक के मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। लोग आननफानन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
dead body young man found in Azamgarh who had left for Lucknow
सुधीर श्रीवास्तव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद थानांतर्गत फरिहां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव रेलवे पुलिस ने पड़ा देखा। जेब में मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान कर पुलिस ने सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन


मृतक उत्सर्ग एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। रास्ते में कैसे उसके साथ घटना हुई, यह किसी को पता नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि फरिहां के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। जिसका सिर गंभीर रुप से फटा हुआ है।
विज्ञापन


इस सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान सुधीर श्रीवास्तव (29) निवासी हैदराबाद छतवारा थाना सिधारी के रुप में की गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रात में ही उत्सर्ग ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। जहां वह प्राइवेट जॉब करता था। वह कैसे ट्रेन से गिरा और उसकी मौत हो गई, यह किसी को पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृ़तक दो साल पूर्व शादी हुई थी और वह पांच माह के एक पुत्र का पिता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed