फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body thrown after killing two youths

हत्याकर फेंकी मिली दो युवकों की लाश

Mon, 21 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown after killing two youths
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव के खेत में शव मिलने पर मौके पर जानकारी लेते एसपी ग् - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी/जहानागंज/गोरिया/तरवां। बीते कुछ दिनों से जिलेे में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को जीयनपुर कोतवाली के शाहपुर कोटवा गांव में अरहर के खेत में ऑटो चालक की लाश मिली। उसका आटो दूसरे के दरवाजे पर खड़ा था। वहीं जहानागंज थाने के नरेहथा गांव के पास स्थित मंगई नदी के पास झाड़ी में दूसरे युवक की लाश पाई गई। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मो. आरिफ (27) पुत्र गुलशाद बिलरियागंज थाने के अलाउद्दीनपट्टी गांव का निवासी था। पांच भाइयों में बड़ा और दो बच्चों का पिता आरिफ खुद का आटोरिक्शा चलाता था। रविवार को नसीरपुर गांव से भाड़ा लेकर शाहपुर नेवादा गांव निवासी शहजाद के घर आया था। यहां से उसे पुन: भाड़ा लेकर जाना था। ऐसे में ऑटो यहीं पर खड़ाकर घूमने निकल गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को उसकी लाश शाहपुर कोटवा गांव में अरहर के खेत में पडी़ मिली। उसका मुंह और नाक प्लास्टिक की पॉलीथिन से बंधा था। पॉकेट से साइकल की पंचर बनाने के उपयोग में लाई जाने वाले सुलेशन की ट्यूब मिली। मोबाइल, पर्स आदि गायब था। पुलिस मो. आरिफ की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। इसी क्रम में जहानागंज थाने के चक्रपानपुर नरेहथा गांव के पास स्थित मगई नदी पुल के पास झाड़ी में पड़ी थी। 35 वर्षीय युवक के सिर में चोट के निशान थे। घाव पुराने लग रहे थे। युवक लाल रंग का हाफ लोअर और धारीदार हाफ टीशर्ट पहने हुए था। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एक की पहचान हो गई है, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा। अभी तक घर वालों की तरफ से कोई आरोप या केस नहीं दर्ज कराई गई है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव के खेत में शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव के खेत में शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस।- फोटो : AZAMGARH

जहानागंज  चक्रपानपुर के मगंई नदी के पास शव मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

जहानागंज चक्रपानपुर के मगंई नदी के पास शव मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed