फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of youth found near railway colony

Azamgarh News: रेलवे कालोनी के बगल में मिला युवक का शव

Fri, 13 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near railway colony
सरायमीर। कस्बा के नई बाजार रेलवे कॉलोनी के बगल में शुक्रवार की सुबह 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी व सरायमीर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी 21 वर्ष अतुल सिंह उर्फ शिवा पुत्र संजय सिंह जो इंटर का छात्र था। वह सरायमीर के पवई लाड़पुर स्थित एक सेंटर में कम्प्यूटर कोर्स कर रहा था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को घर निकल गया था। शुक्रवार को सरायमीर कस्बा के नई बाजार मुहल्ले के रेलवे कॉलोनी के पास लोग शौच के लिए गए तो देखा कि अतुल का शव पड़ा था। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ लग गई। इस दौरान पास पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना सरायमीर थाने पर दी। सूचना मिलने पर रेलवे के जीआरपी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। उसके बाद मौके पर मृतक के चाचा लल्लू सिंह ने अतुल के रूप में पहचान की सरायमीर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव के पास विषाक्त पदार्थ की दो पुड़िया भी मिली थी। मृतक दो भाई में दूसरे नंबर का था। इस संबंध में सरायमीर थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम की जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed