फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found in Masirpur forest

Azamgarh News: मसीरपुर जंगल में मिली युवक की लाश

Sun, 02 Jun 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in Masirpur forest
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर जंगल में शनिवार को सुबह एक युवक की लाश मिली। सूचना पाकर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त गंगापुर गोगही गांव निवासी बबलू गोंड के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मसीरपुर गांव के कुछ लोग सुबह जंगल की तरफ गए तो एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई। शव की शिनाख्त गंगापुर गोगही गांव निवासी बबलू गोंड (45) के रूप में किया। इसके बाद पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि बबलू छह महीना पहले अपनी दूसरी पत्नी संध्या के साथ दिल्ली चला गया था। किन परिस्थितियों में वह यहां पहुंचा, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। मृतक की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं, जो अपने ननिहाल में रहती हैं। फोरेंसिक टीम को मौके से विषाक्त पदार्थ की शीशी मिली है। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed