{"_id":"6710083f74d9532fcd0766e4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-shop-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122031-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुकान में लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुकान में लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
सरायमीर। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर बाजार में थोक कपड़े की दुकान में एक युवक का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन देर शाम पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई मैनपारपुर गांव निवासी सचिन यादव (20) सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की सुबह वह काम पर गया लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन नहीं लगा। दुकानदार व परिजनों को लगा कि वह सरायमीर में लगने वाले मेले में गया होगा। बुधवार की सुबह भी वह नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए और दुकानदार को फोन कर उसके बारे में पूछा। घर वालों के साथ दुकानदार भी अपने कुछ लोगों के साथ सचिन की तलाश करने लगा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जब दुकान खोलकर सफाई शुरू हुई तो सचिन का शव दुकान के दूसरे तल पर लटकता मिला। दुकानदार जावेद शेख ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र की हत्या कर फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। इसे लेकर पुलिस व पीड़ित पक्ष में नोकझोंक भी हुई। इसके चलते देरशाम करीब पांच बजे तक मामला उलझा रहा। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
विवाहिता की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेवादा में विवाहिता की मौत हो गई। बुधवार को उसके भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत जहर से हुई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेवादा निवासी कमलावती देवी (32) पत्नी संतोष प्रजापति की मंगलवार की शाम करीब पांच बजे तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी होने लगी। पास के एक निजी अस्पताल में जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालीसपुर गांव निवासी उसके भाई बेचू प्रजापति को दी गई। इसके बाद भाई मौके पर पहुंचा। उसने थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई का आरोप है कि उसकी बहन की मौत जहर से हुई है। कमलावती दो पुत्रों की मां थी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है।