फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found hanging, fear of murder

Azamgarh News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, fear of murder
थाना क्षेत्र के कोइलारी बुजुर्ग गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। पेड़ पर तीन युवकों का नाम लिखी एक पर्ची भी चस्पा थी। वहीं मृतक की बहन ने दो-तीन दिन पूर्व मृतक को मारने पीटने वालों पर ही हत्या कर शव को टांग देने का आरोप लगाया है। कोइलारी बुजुर्ग गांव निवासी रामजनम (42) का शव बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा के पास आम के पेड़ से लटका हुआ देखा। पेड़ पर ही एक पर्ची चस्पा थी, जिस पर तीन लोगों का नाम लिखा हुआ था। रामजनम बुधवार की सुबह घर से विषहम स्थित अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर गया था और फिर रात में घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोज भी की। बृहस्पतिवार की सुबह शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रामजनम की बहन आरती ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व दुकान पर आसपास के कुछ युवकों से भाई का विवाद हुआ था। उसी दौरान भाई ने गाली दे दिया तो तीन-चार लोगों ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी। जिस पर भाई ने थाने पर शिकायत भी की थी। थाने पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था, जहां विरोधी हरिंदर यादव, केदार गिरी व संदीप गिरी ने मुकदमा देख लेने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बुधवार को भाई दुकान गया तो वापस नहीं लौटा। शव मिलने की सूचना पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। रामजनम दो पुत्र व चार पुत्रियों का पिता था। बहन आरती ने मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed