फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body of woman found in Pond in azamgarh chaos among family members

Azamgarh: मायके में रह रही महिला का पोखरी में उतराया मिला शव, परिजनों में कोहराम

Thu, 20 Jul 2023 02:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 02:23 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के लखमापुर गांव निवासी एक महिला का शव गुरुवार दोपहर पोखरी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 

विज्ञापन
dead body of woman found in Pond in azamgarh chaos among family members
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिले के लखमापुर गांव निवासी एक महिला का शव गुरुवार दोपहर पोखरी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन

 पवई थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी गीता (35) पुत्री खजांची सुबह घर से निकली और काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों  ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव से कुछ दूरी पर स्थित पोखरी में गीता का शव उतराया मिला। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। परिजनों के अनुसार गीता मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


गीता का विवाह भी हुआ था लेकिन मानसिक रोग के चलते शादी के छह माह बाद ही वैवाहिक संबंध टूट गया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने पंचनामा का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed