फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead Body of trainee beautician found in bush in azamgarh who missing for three days

Azamgarh: तीन दिन से लापता ट्रेनी ब्यूटीशियन का झाड़ी में मिला शव, परिजनों में कोहराम

Wed, 19 Oct 2022 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 04:06 PM IST
सार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली निवासी एक युवती का शव गांव स्थित एक झाड़ी से बुधवार दोपहर बरामद हुआ। युवती ट्रेनी ब्यूटीशियन थी। वो तीन दिन से लापता थी। 

विज्ञापन
dead Body of trainee beautician found in bush in azamgarh who missing for three days
आजमगढ़ः झाड़ी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के भदेवा मझौली गांव निवासी ट्रेनी ब्यूटीशियन का शव बुधवार दोपहर गांव स्थित एक झाड़ी से बरामद हुआ। युवती तीन दिन से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। इधर, चार दिन से लापता युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव निवासी मनीषा (22) पुत्र मूलचंद ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। वह प्रतिदिन मदियापार बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर जाती थी। बीते 15 अक्तूबर को भी वह घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कह कर निकली और फिर घर नहीं लौटी। देर शाम तक मनीषा के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


लापता होने के दो दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू की। दो दिन की तलाश के बाद भी युवती के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो पिता मूलचंद ने 18 अक्तूबर को अतरौलिया थाने पर बेटी के गायब होने की तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि मनीषा की गांव निवासी एक युवक से बातचीत होती थी। उस युवक से युवती के बारे में पूछताछ की गई लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी मनीषा का भाई रवि अपने साथियों के साथ बहन की तलाश में जुटा था। इसी दौरान दोपहर बाद गांव के पास ही स्थित एक झाड़ी में रवि ने अपनी बहन का शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिद्धार्थ तोमर, प्रशिक्षु आईपीएस गौरव कुमार, एसओ नदीम अहमद फरीदी, एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मनीषा तीन भाई व तीन बहन में पांचवें नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed