{"_id":"687744a77f3ba66fe2077c14","slug":"dead-body-of-half-naked-woman-found-in-gangi-river-in-azamgarh-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गांगी नदी में अर्धनग्न मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पति की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गांगी नदी में अर्धनग्न मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पति की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 16 Jul 2025 11:50 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:50 AM IST
सार
Varanasi News: आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में महिला का शव मिला तो मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा गांव स्थित गांगी नदी में बुधवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक अर्धनग्न महिला का शव पानी में देखा। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय, कोतवाल विमल प्रकाश राय, फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड तथा एसओजी की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मृतका की पहचान चेवार पूरब बनवासी बस्ती निवासी 37 वर्षीय प्रनिला पत्नी भानु के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गई थी। बुधवार की सुबह उसका शव गांगी नदी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। महिला के शरीर पर कपड़े पूरी तरह नहीं थे, जिससे घटना में हिंसा या दुर्व्यवहार की आशंका और गहराती है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतका का पति भानु घटना के बाद से फरार है, जिससे उस पर संदेह गहराया है। कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
मृतका प्रनिला की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 5 और 6 वर्ष बताई जा रही है। महिला का मायका जौनपुर जनपद के बर्दिया गांव में स्थित है, जो घटना स्थल से ज्यादा दूर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के ससुर रामलाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पति भानु की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से किशोर समेत दो भाइयों की मौत, धान की रोपाई करने जा रहे थे दोनों