{"_id":"659a7bcf1079d98c6407e765","slug":"dead-body-of-driver-found-in-auto-rickshaw-in-azamgarh-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ऑटो रिक्शा में ड्राइवर का शव देख हैरान रह गए राहगीर, घटना की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ऑटो रिक्शा में ड्राइवर का शव देख हैरान रह गए राहगीर, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Jan 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 07 Jan 2024 03:55 PM IST
सार
घटना फूलपुर कोतवाली के भदसार गांव की है। ऑटो में मृत पड़े चालक को देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भदसार गांव के पास खड़े एक ऑटो में चालक संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो हैरान रह गए। लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
फूलपुर के सजई गांव निवासी राजनाथ हरिजन (47) ऑटो चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह राजनाथ का शव भदसार गांव के पास खड़े ऑटो में मिला। राहगीरों ने चालक को मृत हाल में देखा तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एक पुत्र का पिता था।
विज्ञापन