फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a young man found in canal

हत्या कर नहर में फेंकी मिली युवक की लाश

Sat, 02 Nov 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in canal
अहरौला के कलवरिया गहजी के पास नहर युवक के शव की खबर के बाद मौके लोगों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। थाना क्षेत्र के कलवरिया गहजी गांव के पास स्थित नहर शारदा सहायक खंड 32 की शाखा में हत्याकर युवक की फेंकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सीओ बूढनपुर अहरौला थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान न होने पर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृत युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास होगी। उसकी लाश अहरौला थाने के कलवरिया गहजी गांव के पास स्थित नहर शारदा सहायक खंड 32 में पड़ी हुई थी। वह नीले रंग का शर्ट और काले रंग का पैंट पहने हुए था। उसके पैर में काले रंग का हवाई चप्पल और जेब में करीब डेढ़ सौ रुपये थे। उसके पैंट में शराब की एक बोतल खोंसी गई थी। जबकि एक सिल पैक बोतल बगल में पड़ी थी। शव के पास से एक मोबाइल बरामद हुई। जिसमें से सिमकार्ड निकाल लिया गया था। शनिवार की सुबह गांव के लोग लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय और एसओ अहरौला मदनचंद पटेल पहुंच गए। पुलिस लाश को पानी से बाहर निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास की। शिनाख्त न होने पर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पहचान होने पर गुत्थी सुलझाने में आसानी होगी। पुलिस अपने स्तर से शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed