फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a young man found hanging on suspicion

संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 02 Oct 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on suspicion
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा के जामेतुल बनात नगर में किराये के मकान में एक युवक परिवार के साथ रहता था। बुधवार को उसकी पत्नी मायके चली गई। वह घर पर अकेला ही था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर लौटा। शुक्रवार की सुबह मकान में रह रहे अन्य किरायेदारों ने उसे जंगले से फंदे पर लटका हुआ देखा। उसके पैर बेड पर छू रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का हाल देख कर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव निवासी रजनीश राय (35) पुत्र उपेंद्र राय जीयनपुर कस्बा के जामेतुल बनात नगर में राजाराम के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह अंडा का थोक व्यापारी था। शुक्रवार की सुबह संदिग्धावस्था में वह अपने किराये के मकान में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मकान में रह रहे अन्य किरायेदारों ने उसे खिड़की से फंदे पर लटका हुआ देखा। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक की पत्नी अंजली राय बुधवार को ही अपने पिता के निधन होने पर मायके गई थी। रजनीश घर पर अकेला था। मृतक एक लड़का व एक लड़की का पिता था। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी अंजली मऊ जिले के खालिसा गांव स्थित अपने मायके से लौट आई है। उसका रो-रो का बुरा हाल है। वहीं कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों के आने के बाद ही दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया है। ऐसे में मृतक ने आत्महत्या की है। यदि परिजन हत्या की आशंका व्यक्त करते हैं तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed