फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a woman missing for a week was found in Pokhara

एक सप्ताह से लापता महिला का पोखरे में मिला शव

Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman missing for a week was found in Pokhara
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपार गांव स्थित पोखरे में शनिवार की सुबह एक महिला का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से निकलवाया और शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में महिला की शिनाख्त हो गई। मृतका मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और एक सप्ताह से वह घर से लापता थी। मुबारकपुर थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी।
विज्ञापन

चांदपार गांव के लोग शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकले तो पुलिया के पास स्थित पोखरे में महिला का शव उतराया देखा। कई दिनों की लाश हो जाने के चलते शव से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से निकलवाया और शिनाख्त की कवायद में जुट गई। इस बीच पोखरे से शव बरामद होने की खबर मिलते ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमीन पाही गांव के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने महिला की पहचान जमीन पाही गांव निवासीनी 40 वर्षीया नजबुन निशा पत्नी इस्लाम के रुप में की। शव का शिनाख्त करने वालों ने बताया कि महिला एक सप्ताह से लापता थी और आपने स्तर से खोजबीन के बाद 11 नवंबर को महिला के लापता होने की तहरीर मुबारकपुर थाने में दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया था। परिजन अभी किसी तरह का आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे है। मृतका तीन पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि महिला की गुमशुदगी मुबारकपुर थाने में दर्ज है। पीएम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed