फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a resident of Bihar found near the bridge in Azamgarh

आजमगढ़ में पुल के पास मिला बिहार निवासी अधेड़ का शव

Wed, 07 Oct 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a resident of Bihar found near the bridge in Azamgarh
बलरामपुर। शहर कोतवाली के बाग लखराव पुल के पास बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान बिहार निवासी के रुप में हुई। देर शाम परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बाग लखराव पुल के पास झाड़ी में बुधवार को एक अधेड़ मृत पड़ा था। राहगीर व आसपास के लोगों ने उसे देखा तो शहर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी के बीच से शव निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया। बाद में उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान बिहार के गोपालपुर जनपद के भोर्रा गांव निवासी हृदयानंद (55) पुत्र रामचंद भगत के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर देर शाम परिजन भी पहुंच गए। पुत्र संतोष ने बताया कि उसके पिता लॉकडाउन के पहले आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। लॉकडाउन में वे वापस चले गए थे। बीते 28 सितंबर को वह घर से आजमगढ़ जाने की बात कह कर निकले थे। पुत्र ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed