{"_id":"6098b2e6268fde29fd7e848b","slug":"dead-body-found-of-man-cut-head-on-railway-track-in-azamgargh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी
Mon, 10 May 2021 09:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 May 2021 09:43 AM IST
सार
सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
काफी प्रयास के बाद भी शव ही पुलिस नहीं कर सकी शिनाख्त।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की लाश बीच ट्रैक पर पड़ी हुई थी, जिसका सिर कटा हुआ था।
विज्ञापन
यह शव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे डगरे के पास सोमवार की सुबह मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब रेलवे लाइन पर शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्थानीय खुरासो रोड रेलवे स्टेशन व नगर पंचायत कार्यालय फूलपुर के पीछे रेलवे डगरे के पास ट्रैक पर शव पड़ा हुआ था। सुबह लोग टहलने निकले तो शव देखा। रेलवे लाइन के पास ही एक साइकिल भी खड़ी थी। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं मौके पर काफी संख्या में भीड़ भी जुट गई थी। पहचान न हो पाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। मृतक लाल काली चेकदार शर्ट व कोकाकोला रंग का हाफ पैंट पहने हुए है।