फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dawn begins amidst thick fog and melting

घने कोहरे और गलन के बीच हुई सुबह की शुरूआत

Tue, 19 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dawn begins amidst thick fog and melting
शहर के मुकेरीगंज में अलाव तापते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में घने कोहरे का प्रकोप अभी जारी है। ठंड भी अपने चरम पर है। शीतलहर से अभी राहत की उम्मीद नहीं दिखती। मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे और गलन के साथ हुई। जिसके कारण सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते नजर आए। वहीं गलन के कारण बहुत से लोगों ने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन

विगत 11 जनवरी से जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड से छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को भी घने कोहरे और गलन के बीच लोगों की आंख खुली। सुबह के समय गलन इतनी ज्यादा थी कि मार्निंग वाक पर निकलने वालों की संख्या भी काम कम रही। जो लोग सड़कों पर टहलते नजर आए वह लोग भी अपने पूरे शरीर के साथ ही चेहरे को पूरी तरह से ढ़के नजर आए। कोहरा इतना घना था कि कुछ दूरी तक देखना मुश्किल हो गया था। जिसके कारण सड़कों पर लोग वाहनों के हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। सुबह 10 बजे के करीब सूर्य देवता ने आंखें खोली लेकिन कुछ देर बाद ही वह बादलों की ओट में छिप गए। दिन भर बादलों और सूर्य के बीच अठखेलियां जारी रहा। मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन शाम को जैसे ही सूर्य डूबा गलन बढ़ गई। जिसके कारण बहुत से लोग घरों में दुबक गए। वहीं जो लोग बाहर निकले थे वह जहां भी अलाव मिला अपने शरीर को गर्म करते नजर आए। वहीं शाम से कोहरे का असर होना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed