{"_id":"5d65490f85ee12437892401f4d09022f","slug":"dav-the-union-president-presiding-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ः छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर वरुण का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी ः छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर वरुण का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
नगर के प्रतिष्ठित डीएवी महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरुण कुमार यादव ने कब्जा जमाया जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रांजल यादव, महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में अरुण विश्वकर्मा विजयी हुए।
चुनाव और रिजल्ट को लेकर गहमागहमी रही। वहीं अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रत्याशी मनुहार करते नजर आए। भीड़ भगाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। उत्साहित प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से हवा में उड़ाए गए हैंडबिल से सड़कें पट गईं।
चार पदों के लिए रविवार की सुबह 9.30 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो दो बजे तक चली। 4103 में कुल 1983 मतदाताओं ने वोट डाला। तीन बजे से शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर वरूण को 1119 और निकटतम प्रतिद्वंदी जूही श्रीवास्तव को 500 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रांजल यादव और राहुल जायसवाल के बीच सीधा मुकाबला था, इसमें प्रांजल यादव को 1171 और राहुल जायसवाल को 727 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
महामंत्री पद के लिए अनूप गुप्ता को 474 और पंकज यादव को 436 मत प्राप्त हुए। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अरूण कुमार विश्वकर्मा को 210 मत और दीपक कुमार सिंह को 99 मत मिले।
वहीं, संयुक्त मंत्री पद पर राकेश प्रजापति, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अरुण कुमार यादव और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विश्वजीत कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी डा. सौम्य सेनगुप्त ने विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।