फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DAV College put the jam on gate

डीएवी कालेज गेट पर लगाया जाम

Tue, 06 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
DAV College put the jam on gate
आजमगढ़। छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने कालेज गेट के सामने सड़क जाम कर धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि तिथि नहीं बढ़ी तो वे अनशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

 छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग पर कहीं कोई सुनवाई न होने से नाराज छात्रों ने सोमवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे से कालेज गेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

 छात्रनेता जूही श्रीवास्तव ने कहा कि डीएवी पीजी कालेज में अभी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न नहीं हुई है। महाविद्यालय में पंचायत चुनाव का प्रशिक्षण कई दिनों तक चला। जिसके कारण प्रवेश प्रक्रिया बाधित रही। साथ ही इस वर्ष महाविद्यालय में एमए इंग्लिश और एमए संस्कृत दो नए विषय भी बढ़ाए गए हैं। जिनका प्रवेश अभी शुरूभी नहीं हुआ है। उन्होंने कालेज प्रशासन से छात्रव़ृत्ति की तिथि 30 अक्तूबर किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो छात्र अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। बाद में छात्रों नने उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा। जाम के दौरान सूरज गुप्ता, रोहित गोंड, अश्विनी राजभर, अनूप कुमार गुप्ता, राहुल जायसवाल, अमित कुमार दूबे, प्रमोद यादव, शुभम गुप्ता, अभिषेक, रमेश आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed