फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Daughters-in-law who joined the family after 2003 will have to provide their parents' details in the SIR

Azamgarh News: 2003 के बाद परिवार में आईं बहुओं को एसआईआर में देना होगा माता-पिता का विवरण

Sat, 29 Nov 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Daughters-in-law who joined the family after 2003 will have to provide their parents' details in the SIR
आजमगढ़। बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो 2003 के बाद शादी के बाद ससुराल आ गई है। ऐसे में इन महिलाओं को गणना प्रपत्र में अपने माता पिता का विवरण दर्ज करना होगा। वहीं निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में सख्ती बढ़ा दी है। अब एसआईआर प्रपत्र भरवाने और जमा कराने के लिए बीएलओ केवल तीन बार ही घर पर विजिट करेंगे। तीन विजिट के बाद भी यदि मतदाता प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराता, तो 9 दिसंबर के बाद उसे स्वयं निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे।
विज्ञापन

एसआईआर प्रपत्र में कुल तीन खंड हैं। खंड एक और दो सभी मतदाताओं के लिए अनिवार्य हैं, जबकि खंड संख्या तीन 2003 के बाद परिवार में शामिल हुए सदस्य विशेषकर बहुओं के लिए है, जिसमें उन्हें अपने माता या पिता का विवरण देना होगा। एसआईआर के आधार पर तैयार मतदाता सूची का उपयोग विधानसभा और लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण अलग से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत हो चुका है। वहीं अब तक 60 प्रतिशत प्रपत्र भरकर ही डिजिटलाइज्ड किए जा चुके हैं। यदि आपका फोटो पुराना है या चेहरा साफ नहीं दिखता है तो आप फॉर्म के साथ नया फोटो दे सकते हैं। बीएलओ की ड्यूटी तय है लेकिन आयोग ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह मतदाताओं के घर पर केवल तीन विजिट करेंगे। यदि तीन विजिट के दौरान भी मतदाता फॉर्म उपलब्ध नहीं कराता है तो नौ दिसंबर के बाद उसे स्वयं निर्वाचन कार्यालय और बीएलओ से संपर्क करना पड़ेगा। जिले में अब तक 2228000 प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 60 प्रतिशत है। प्रशासन के मुताबिक एसआईआर प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के आंकड़े -
कुल मतदाता : 3714250

कुल बीएलओ : 3869
वितरित किए गए फॉर्म : शत-प्रतिशत
फीडिंग: 22 लाख 28 हजार
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ होंगे पुरस्कृत
एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं अब तक जिन बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है।

अगर कोई 2003 के बाद शादी होने के बाद ससुराल आ गई है तो उसे ससुराल पक्ष की जगह अपने माता-पिता का नाम गणना प्रपत्र भरना होगा। जिले में अब तक 60 प्रतिशत गणना पपत्रों की फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। - राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed