फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Damadol for lifting, 35 trolleys found standing for weighing

उठान की व्यवस्था डमाडोल, तौल के लिए खड़ी मिली 35 ट्रालियां

Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Damadol for lifting, 35 trolleys found standing for weighing
विपणन केंद्र हरैया में खुले में पड़ा धान और किसानों की खड़ी गाड़ी। - फोटो : AZAMGARH
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बृहस्पतिवार को क्रय केंद्र लाहीडीह व खुरासन रोड एवं शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर उठान की व्यवस्था डमाडोल मिली। क्रय केंद्र लाहीडीह पर कृषकों के तौल की प्रतीक्षा में 35 ट्रॉलियां खड़ी पाई गई जो 26, 27, 28 व 29 दिसंबर की थीं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने क्रय केंद्रों की व्यवस्था जांचने के लिए क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। पहले वह खुरासो रोड स्थित क्रय केंद्र पर गए। जहां 38 ट्रालियां तौल की प्रतीक्षा में खड़ी थी। क्रय केंद्र पर तौल का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था। कांटा जांच करने पर सही पाया गया। इसके बाद वह क्रय केंद्र शमशाबाद का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां क्रय केंद्र पर भी तौल का कार्य चल रहा था। कृषक रितेश राय की गन्ने से भरी ट्राली की तौल की गई। जिसका वजन 47 क्विंटल 25 किलो आया। वहीं किसानों द्वारा शिकायत किया गया कि चौकीदार द्वारा बिना एसएमएस दिखाए ही लोगों का नंबर तौल के लिए लगाया जा रहा है। सभी क्रय केंद्रों पर उठान की व्यवस्था अच्छी न होने पर चीनी मिल के अध्याशी को निर्देशित किया गया कि तत्काल उठान की व्यवस्था सही कराई जाए। जिससे कि कृषक एवं चीनी मिल दोनों को लाभ मिल सके। क्रय केंद्रों पर उपस्थित कृषकों से अपील की गई कि 31 दिसंबर 2021 रात 12 बजे तक अपना अपना घोषणा पत्र अवश्य भर दें, अन्यथा सट्टा बंद हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान साथ मे जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सठियांव भी रहे।
विज्ञापन

पांच दिन से तौल के लिए क्रय केंद्र पर खड़ी धान लदी ट्रालियां
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विपणन केंद्र हरैया पर किसान परेशान हो रहे हैं। उनके द्वारा धान की तौल कराने के लिए विगत चार-पांच दिन से धान की गाड़ियां खड़ी हैं। किसान तौल के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर सुरेश कुरसौली, रजनीकांत, सरगहा सागर, रजनीकांत राय, अवधेश राय सरगहा अपने धान की गाड़ियों में लादकर विगत चार-पांच दिन से परेशान पड़े हुए हैं। धान खरीद ना होने का कारण क्रय केंद्र पर गोदाम ना होने से धान रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। खुले में करीब 200 से 250 कुंतल धान खुले में पड़ा हुआ है। ठेकेदार द्वारा धान की तौल नहीं किया गया। जिससे किसानों से क्रय करने में परेशानी हो रही है। विपणन केंद्र अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि गोदाम पर धान रखने की जगह नहीं है। कई बार कहा गया धान को उठवाकर मिल तक भिजवाने के लिए उसकी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों से क्रय करने में समस्या हो रही है। मौसम खराब होने के बाद भी दर्जनों गाड़ियां धान की लगी हुई हैं। सड़क के किनारे खड़ी हैं और वहीं 250 कुंतल धान गोदाम के बाहर खुले में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed