{"_id":"577957384f1c1b6c697fa047","slug":"dam-broke-hundreds-of-acres-of-crops-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूट गया बांध, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूट गया बांध, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
फसल जलमग्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी सराय थाना क्षेत्र के सईदवारा बाजार के पीछे मछली मारने के लिए काटी गई नहर का बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए। इससे किसानों की हाल ही में बोई अरहर मक्का आदि की फसल बर्बाद हो गई। वहीं, इससे सटे कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।
बता दें कि सईदवारा बाजार के पीछे से एक नहर गुजरी है। इसमें कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए बांध को काट देते हैं। मछली मारने के बाद उक्त लोग बांध को बांध देते हैं। इसके कारण बांध कमजोर हो गया है। हाल में नहर में पानी छोड़ा गया तो मछली पकड़ने के लिए लोगों ने बांध को काट दिया।
बांध काटते समय इस बात का भी ख्याल नहीं किया कि तमाम लोग अरहर, मक्का आदि की बुआई कर चुके हैं। नहर कटते ही क्षेत्र किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान बेचारे अपनी गाढ़ी कमाई को पानी में डूबता देख परेशान हैं। नहर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं।