फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dalit society still suffer social evils

दलित समाज आज भी सामाजिक कुरीतियों का शिकार

Mon, 08 Jun 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dalit society still suffer social evils
आजमगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक रविवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा करने के साथ ही अखिल भारतीय अति पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित महासभा का गठन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दलित समाज आज भी सामाजिक कुरीतियों का शिकार है। अब वक्त आ चुका है कि हम एक होकर बदलाव लाएं।
विज्ञापन

जिसमें इंजीनियर ब्रह्मानंद को संरक्षक, शत्रुघन चौहान को सलाहकार, शिवमोहन शिल्पकार को संयोजक और राजेश विश्वकर्मा को सह संयोजक चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए इंजीनियर ब्रह्मानंद ने कहा कि हमारे लोग आज भी सामाजिक कुरीतियों के शिकार हैं। हम लोगों को एक होकर समाज के आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक चिंतन करने की आवश्यकता है। शत्रुघन चौहान ने कहा कि आज भी हमार लोग शासन सत्ता से बहुत दूर हैं।हम कब तक दूसरों के सहारे खड़े रहेंगे। अब वक्त आ चुका है कि हम अति पिछड़ों को एक होकर नया अवाम पैदा करने की जरूरत है। अब तक हमने दूसरे लोगों को बहुत आगे बढ़ाया अब जरूरत है अपनों को आगे बढ़ाने की। शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि अखिल भारतीय अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलित महासभा के माध्यम से गांव-गावं जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जो समाज आज तक आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक अधिकार से वंचित है। उनको अधिकार और सम्मान लिए हम सदैव तत्पर हैं। हाल में होने वाले पंचायत में हम लोग अपनी ताकत से सबको अवगत कराएंगे। ताकि लोग हमारी खामोशी को हमारी मजबूरी न समझें। इस मौके पर केशव प्रजापति, इजहार अहमद, संगीता गौतम, शिवपूजन दास, रामदरश यादव, अंगद कुमार, अनिल कुमार शर्मा, राधेश्याम पासवान, विनोद कुमार पासवान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजेश विश्वकर्मा और संचालन अनिल कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed