फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cyclist youth dies due to high tension wire in azamgarh he was going to prepare for army recruitment

Azamgarh: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत, सेना भर्ती की तैयारी करने जा रहा था

Sat, 08 Oct 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Oct 2022 10:00 AM IST
सार

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत खाड़ गांव निवासी संदीप यादव (19) शनिवार सुबह साइकिल से सेना भर्ती की तैयारी के लिए पास के गांव स्थित मैदान जा रहा था।  सड़क पर टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Cyclist youth dies due to high tension wire in azamgarh he was going to prepare for army recruitment
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत खाड़ गांव निवासी युवक की शनिवार अलसुबह टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय वह साइकिल से सेना भर्ती की तैयारी के तहत दौड़ लगाने घाघरा गांव स्थित स्कूल के मैदान पर जा रहा था। युवक की मौत की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम को भेजने के दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जीयनपुर थाना के खाड़ गांव निवासी संदीप यादव (19) पुत्र रामकेर यादव सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन वह भोर में दौड़ लगाने के लिए जाता था। शनिवार अलसुबह पौने चार बजे के करीब वह साइकिल से घाघरा स्कूल के मैदान के लिए निकला। घाघरा गांव से पहले पुलिया के पास ट्रांसफार्मर से टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


तार उसके शरीर और साइकिल में लिपट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसी रास्ते से जा रहे एक युवक ने संदीप को तारों में लिपटा देखा तो शोर मचाया। मौके ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी और बिजली कटने पर लोगों ने तार से संदीप के शव को छुड़ाकर बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम

इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस संदीप के शव को पोस्टमार्टम को भेजने लगी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सभी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया और शव को थाने पर ले आई। जहां पंचनामा बनाकर शव ग्रामीणों को सौंप दिया। इकलौते पुत्र की मौत से मां फूलमति और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संदीप के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक की तीन बहने हैं। दो बहनों प्रियंका और नीलम की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अनु अभी पढ़ाई कर रही है। सनी शर्मा (अवर अभियंता, बिजली विभाग) ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed