{"_id":"67b080866580210e12062e06","slug":"cyclist-was-hit-by-a-bike-there-was-chaos-and-he-was-taken-to-hospital-and-died-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, मची अफरा तफरी, अस्पताल ले जाया गया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, मची अफरा तफरी, अस्पताल ले जाया गया, मौत
Sat, 15 Feb 2025 05:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 15 Feb 2025 05:25 PM IST
सार
तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक आलमारी बनाने का काम करता था और वह काम से लौट रहा था तभी ये घटना हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हाफिजपुर पावर हाउस के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने साइकिल वाले को टक्कर मार दिया। इस घटना से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव निवासी चंद्रबली मौर्या (29) पुत्र स्व मोतीलाल शुक्रवार की रात बंशीबाजार तिलक कार्यक्रम में गया था। रात दस बजे वहां से वह लौट रहा था अभी वह हाफिजपुर पावर हाउस के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने युवक को सड़क पर घायलावस्था में पड़ा देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों में युवक के शव को देख कोहराम मच गया। मृतक चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। परिवार का खर्च चलाने के वह अलमारी बनाने का काम करता था।