फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cyber criminals in Azamgarh play big game prepare notice with fake signature of SP

Cyber Crime: साइबर ठग का बड़ा खेल, एसपी के फर्जी हस्ताक्षर से तैयार कर दिया नोटिस; ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 16 Oct 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 16 Oct 2025 05:04 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा खेल सामने आया है। साइबर ठग ने जमीनी विवाद में फर्जी नोटिस डाक से भेजकर फायदा उठाने के लिए साजिश रच डाली। 

विज्ञापन
Cyber criminals in Azamgarh play big game prepare notice with fake signature of SP
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर और थाना मेंहनगर की नकली मुहर का उपयोग कर कूटरचित नोटिस तैयार किया था। पकड़ा गया आरोपी प्रशांत सिंह मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठीया गांव का निवासी है।

विज्ञापन


ऐसे सामने आया मामला
मामला तब सामने आया जब ग्राम ठोठीया निवासी गुलाबचंद को पांच अक्तूबर को एक नोटिस डाक से मिला, जिसमें दावा किया गया था कि उनके खिलाफ थाना मेंहनगर में शिकायत दर्ज है। नोटिस पर एसपी आजमगढ़ के फर्जी हस्ताक्षर और थाना मेंहनगर की नकली मुहर लगी थी। इसमें चेतावनी दी गई थी कि यदि वे पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, गुलाबचंद के मोबाइल पर 22,492.30 रुपये जमा करने का फर्जी ओटीपी मैसेज भी भेजा गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रशांत सिंह ने गुलाबचंद और सुनील कश्यप के बीच चल रहे जमीनी विवाद का फायदा उठाने की योजना बनाई थी। उसने अपने लैपटॉप पर एसपी और थाना मेंहनगर की फर्जी मोहरें तैयार कीं और कूटरचित नोटिस बना कर पोस्ट ऑफिस से भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह अक्तूबर को आरोपी गुलाबचंद को पुलिस कार्यालय ले गया, जहां उसे बाहर खड़ा रखकर समय बिताया और अपने लैपटॉप से फर्जी पेमेंट मैसेज जनरेट कर उसके मोबाइल पर भेज दिया। उसका उद्देश्य पैसे ऐंठने और विवाद में मध्यस्थता कर लाभ लेने का था। 

मामला संज्ञान आने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 15 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे आरोपी को गोसाई बाजार स्थित फिनो पेमेंट बैंक की दुकान से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने मौके से उसका लैपटॉप, मोबाइल और फर्जी मुहर बरामद कर ली है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed