फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Current teacher and student, died after being hit

करेंट लगने से शिक्षिका और छात्रा की मौत

Wed, 25 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Current teacher and student, died after being hit
करेंट लगने से शिक्षिका और छात्रा की मौत
जीयनपुर स्थित श्रीकेएन सिंह महिला पीजी कालेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स कैंप में हिस्सा लेने आई अध्यापिका रीना सिंह चौहान (32) और छात्रा अर्चना चौहान (18) की मंगलवार की रात करीब एक बजे करेंट लगने से मौत हो गई। करेंट के झटके से शिक्षिका गली में गिर गईं थी। हादसे के समय धमाका भी हुआ और भगदड़ मच गई। इस मामले में छात्रा के पिता नामवर चौहान ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जीयनपुर में स्थित श्रीकेएन सिंह महिला पीजी कालेज में मंगलवार से 26वां जनपदीय दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का आयोजन चल रहा था। इसमें दर्जन भर से अधिक महाविद्यालयों की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। इसमें श्री विक्रमा चौहान स्मारक महाविद्यालय रामपुर भुजही के परिसर में चलने वाले महर्षि गोपालाब्रह्म जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका थी। महाविद्यालय में महिला शिक्षक न होने के कारण कालेज की छात्राओं की देखरेख के लिए रीना को कैंप में भेजा गया था।
विज्ञापन


अध्यापिका रीना सिंह चौहान (32) पत्नी इंद्रपाल चौहान जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र भुइली गांव की रहने वाली थी। श्रीकेएन सिंह महिला पीजी कालेज जीयनपुर में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स कैंप में मंगलवार की रात करीब 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चला। इसके बाद सभी सोने चले गए। बताया जा रहा है कि रात एक बजे टायलेट के लिए अध्यापिका रीना सिंह चौहान और छात्रा अर्चना चौहान छत पर गई थी। कालेज से सटे एक मकान की छत से गुजरे हाईटेंशन तार का करेंट लगने से अध्यापिका रीना सिंह चौहान और छात्रा अर्चना की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्चना की छत पर ही मौत हो गई जबकि करेंट के झटके से रीना गली में गिर गई। दोनों को करेंट लगते समय तेज धमाका हुआ, जिससे आवासीय कैंप में मौजूद अन्य छात्राएं और शिक्षकों में भगदड़ मच गई। मृत छात्रा अर्चना चौहान (18) श्रीविक्रमा चौहान स्मारक महाविद्यालय रामपुर भुजही में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। नामवर चौहान इसी कालेज के प्रबंधक हैं। हादसे के समय धमाका बोने के बाद कालेज में भगदड़ मच गया। सभी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे।

इस दौरान किसी का कहीं चप्पल छूटा तो किसी का दुपट्टा गिर गया। सूचना मिलने पर रात में एसडीएम सगड़ी रवि रंजन, तहसीलदार हीरालाल, सीओ शोहराब आलम, कोतवाल जीयनपुर संजय वर्मा पहुंच गए। इस मामले में मृतका अर्चना के पिता नामवर चौहान ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हादसे के बाद प्रतियोगिता समाप्त कर दी गई।


घटना किस प्रकार और किन परिस्थिति में हुई यह जांच का विषय है। स्कूल की छत से सटा हाइटेंशन तार गुजरा तो उसको दूर करने या बचाव के लिए कालेज प्रबंधक की तरफ से क्या उपाय किया गया है। यह भी जांच में शामिल किया जाएगा। - रवि रंजन, एसडीएम, सगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed