फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crushing session of sugar mill will start from third week of November

नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र

Sun, 27 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of sugar mill will start from third week of November
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के चौथे पेराई सत्र का शुभारंभ नंबर महीने के तीसरे सप्ताह में कभी भी शुरू हो सकता हैं। 50 लाख कुंतल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ सीजन 2020-21 में मिल का संचालन होगा। प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण के लिए निर्धारित टारगेट को पाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

बीते सीजन की तरह इसबार भी 9.5 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को प्रताप नारायण ने बताया कि मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 75 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है। इस बात कोरोना को देखते हुए सप्लाई पर्ची की जानकारी मोबाइल पर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वह नंबर फीड करा दें। मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप ने कहा कि इस बार 20 अक्टूबर से क्रय केंद्र लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। गन्ना पेराई का शुभारंभ के साथ जनपद के किसानों की सुविधा के मद्देनजर इस बार मिल गेट के अतिरिक्त अन्य 37 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। बाढ़ से परेशान ऐसे किसानों खास तौर से देवारा में जिनकी गन्ने की फसल पानी में डूब कर नष्ट हो गई है। प्रबंधन तंत्र का प्रयास है कि शासन स्तर से मदद दिलाई जाय। प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण ने कहा कि शासन को अवगत कराया जा चुका है इसके अतिरिक्त गन्ना किसानों के लिए मिल स्तर से एक महीने के अंदर अब कृषि यंत्र के साथ कम रेट पर जुताई के लिए ट्रैक्टर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed