फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowds of devotees gathered in mosques on Alvida Juma

Azamgarh News: अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Sat, 14 Mar 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in mosques on Alvida Juma
शहर में आ​खिरी जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार। संवाद
आजमगढ़/ मेजवा। पवित्र रमजान माह के अलविदा जुमे पर शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ जुमे की विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।
विज्ञापन

नमाज को लेकर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में तैयारियां की गई थीं। शहर के जामा मस्जिद, एकमिनारा मस्जिद, जामेअतुलरशाद, दलालघाट, कटरा, नगर पालिका चौराहा दलालघाट सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शहर की अन्य मस्जिदों में भी जुमे पर इबादत और दुआओं का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

रमजान के पवित्र मौके पर लोगों ने समाज में शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। कस्बा फूलपुर की नई जामा मस्जिद, पुरानी जामा मस्जिद, बाबू खां मदरसा मस्जिद, दारुल अबरार मस्जिद, माहुल तिराहा मस्जिद तथा चमावा गांव स्थित शिया मस्जिद में भी दोपहर के समय बड़ी संख्या में नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की। भीड़ अधिक होने से कई जगह नमाजियों को मस्जिद के बरामदों और खुले स्थानों पर नमाज पढ़नी पड़ी। नमाजियों की सुविधा को देखते हुए मस्जिदों में सुबह से ही साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। चमावां गांव स्थित शिया मस्जिद में शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद जायर इमाम ने नमाज अदा कराई। उन्होंने रोजेदारों से जरूरतमंदों की मदद करने और फितरा निकालने की अपील की। कहा कि यह रमजान का आखिरी जुमा हो सकता है, इसलिए इसे आखिरी जुमा मानकर सदका और फितरा अवश्य अदा करें। व्यक्ति का करीब तीन किलो अनाज फितरे के रूप में निकालें और आसपास के जरूरतमंदों व गांव के गरीब लोगों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed