फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowd increased in Trains before Diwali and Chhath

दीपावली और छठ से पहले ही ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री मजबूर

Mon, 26 Oct 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Crowd increased in Trains before Diwali and Chhath
आजमगढ़। दीपावली व छठ से पहले हर साल ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। कोरोना के चलते इस साल रेलवे की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन भी अब तक नहीं हो सका है। वहीं रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में उनके पास दो ही विकल्प हैं। पहला तत्काल कोटे का टिकट लेने का इंतजार करें और दूसरा विशेष ट्रेनों में सीट आरक्षित करा लें। कुल मिलाकर रेलवे की कमाई हो रही है लेकिन आम आदमी परेशान हो रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर तक ताप्ती गंगा में लंगी वेटिंग लिस्ट
छपरा से आजमगढ़ होते हुए सूरत को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में दिसंबर तक सीट खाली नहीं है। वेटिंग की लंबी लिस्ट है। आईआरसीटीसी की साइट पर एक जनवरी 2021 को 133 आरएसी शो कर रहा है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैफियात व सरयू-यमुना स्पेशल ट्रेन में भी वेटिंग
आजमगढ़ से बनकर दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस व जयनगर से अमृतसर को जाने वाली स्पेशल ट्रेन में भी यात्रियों की भीड़ है। हाल यह है कि 25 दिसंबर तक ट्रेनों में सीट ही नहीं है। वेटिंग की लंबी लिस्ट के चलते यात्री अब तत्काल टिकट लेने का ही प्रयास कर रहे हैं।

गोदान में टिकट को लेकर हो रही मारामारी
आजमगढ़ से होते हुए मुंबई के लिए जाने वाली एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस स्पेशल है। यह ट्रेन एक दिन तीन दिन गोरखपुर व तीन दिन छपरा से चलती है। आजमगढ़ से मुंबई को जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। ऐसे में इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों के बीच टिकट लेने को लेकर मारामारी रहती है। आईआरसीटीसी पर दिसंबर तक स्लीपर में एक भी सीट नहीं है। सभी बुक हो चुकी हैं। ऐसे में यात्री तत्काल टिकट के लिए परेशान रहते हैं। वहीं दलाल इसका फायदा उठाते हुए यात्रियों से अधिक पैसे वसूल करते हैं।
इन ट्रेनों को चलाने की मांग
जनपद में ट्रेनों के संचालन की मांग उठ रही है जिनमें आनंद बिहार एक्सप्रेस, साप्ताहिक लोकमान्य तिलक, साप्ताहकि कोलकाता एक्सप्रेस, पैसेंजर आजमगढ़-वाराणसी तमसा, शाहगंज-बलिया पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed