फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminal carrying reward of Rs 50,000 arrested after seven years

Azamgarh News: सात साल बाद 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 50,000 arrested after seven years

विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाने की पुलिस ने 2018 से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को सात साल बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का निवासी है। प्रमोद पर अवैध असलहा बनाने और बेचने का आरोप है। एसपी ने 2024 में इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने सात जनवरी को ही 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया।

जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च 2018 को रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा करीमगंज में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी प्रमोद ने अपने सात साथियों के साथ अवैध असलहा बनाना शुरू किया था। मौके पर चार आरोपी गिरफ्तार हुए व दो आरोपी न्यायालय में हाजिर हुए। वहीं, प्रमोद विश्वकर्मा निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर मौके से भाग गया था। आरोपियों के कब्जे से 10 तमंचे, चार अर्धनिर्मित तमंचे व असलहा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद हुई थी, लेकिन आरोपी प्रमोद गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस अधीक्षक ने 23 अगस्त 2024 को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद सात जनवरी को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने फरार आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा की गिरफ्तारी के लिए परिक्षेत्र स्तर से उसपर 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया। इनाम घोषित होते ही पुलिस सक्रिय और बढ़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व यूपी एसटीएफ लखनऊ यूनिट के द्वारा 11 जनवरी को 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी प्रमोद विश्वकर्मा को मकान नंबर 32 सूर्यांश रेजिडेंसी के पास हलधरू रोड बगुमरा थाना पलसाना सूरत गुजरात से समय 11.45 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed