फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   criminal arrested reward of 25,000 in cheated of woman in azamgarh

Azamgarh News: महिला से ठगी करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Sat, 18 Oct 2025 02:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Oct 2025 02:30 PM IST
सार

Azamgarh News: महिला से ठगी और लूट करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
criminal  arrested reward of 25,000 in cheated of woman in azamgarh
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हुई। महिला से ठगी, चोरी और लूट की वारदातों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के गहने, नकदी और बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाश की पहचान सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र सहजूपार, थाना खजनी सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन व पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 3:30 बजे प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय को सूचना मिली कि एक अपराधी मोटरसाइकिल से जीयनपुर से वाराणसी की ओर जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने करतालपुर रोड पर कुन्दीगढ़ के पास घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में सुरेन्द्र कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: फंदे से लटकती विवाहिता की लाश देख पड़ोसी की निकली चीख, घटना से परिजन हैरान

कई जनपदों में दर्ज हैं 21 मुकदमे, बरामद हुई ठगी की ज्वेलरी व नकदी 

घायल इनामी बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन पीली धातु की चेन, दो अंगूठियां, एक रिंग, 39,000 रुपये नकद, एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किए गए। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोरखपुर, वाराणसी, संतकबीरनगर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर और आजमगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में लूट, ठगी, चोरी और गैंगेस्टर एक्ट के तहत 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed