फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman dead body found hanging from noose in sonbhadra

Sonbhadra News: फंदे से लटकती विवाहिता की लाश देख पड़ोसी की निकली चीख, घटना से परिजन हैरान

Sat, 18 Oct 2025 02:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Oct 2025 02:07 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। उसके परिवार के कुछ सदस्य घर से बाहर तो उसकी सास बाथरूम में थी। इसी दौरान पड़ोसी ने शव देख कर शोर मचाया, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Married woman dead body found hanging from noose in sonbhadra
मृतका की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में अनपरा थानाक्षेत्र के डीहबाबा रोड पर निजी आवास पर एक विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
रेणुसागर चौकी क्षेत्र के परासी के डीह बाबा रोड निवासी प्रीति गुप्ता पत्नी सुनील गुप्ता (23) शनिवार सुबह अपने घर पर अकेले थी। पति और ससुर बाजार में सब्जी बेचने के लिये गए थे। सास बाथरूम में नहा रही थी। देवर ड्यूटी के लिए गया हुआ था। 
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी आवाज देते हुए घर में घुसे तो देखा कि प्रीती पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। शोर सुनकर सास व मोहल्ले के अन्य लोग पहुंच गए। प्रीती को फंदे से उताकर आनन- फानन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: गाजीपुर में सेतु की रेलिंग टूटी, राहगीरों ने जताई वाहन गिरने की आशंका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना पर विवाहिता के ननिहाल पक्ष के रिश्तेदार पहुंचे और हत्या का शक जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। विवाहिता के माता-पिता भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed