{"_id":"2bcb931c589ae33424ceeb444bdb5913","slug":"violence-broke-into-the-house-aerial-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट, हवाई फायरिंग भी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मारपीट, हवाई फायरिंग भी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर उसरहिया गांव में मंगलवार की देर रात जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे भयभीत पीड़ित पक्ष के लोग घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। वहीं अपना इलाज करवा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
उबारपुर उसरहिया गांव निवासी जंगबहादुर सरोज का पट्टीदार से जमीन विवाद है। जंगबहादुर ने बताया कि उसके विरोधी सपा के एक विधायक के रिश्तेदार हैं। इसके चलते, थाना या तहसील में उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुन: जंगबहादुर और उसके विरोधियों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।
जंगबहादुर अपनी जान बचाने के लिए घर में भागा तो मनबढ़ घर में घुसकर जंगबहादुर (47) उसकी पत्नी प्रेमशीला (42), पुत्री अंजली (16) को मारपीटकर घायल कर दिए। साथ ही दरवाजे के बाहर खड़ा ट्रैक्टर, बाइक आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। दहशत फैलाने के लिए विरोधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मामले में गांववालों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह से बीच बचाव किया। इसके बाद, जंगबहादुर अपने परिवार वालों को साथ लेकर लालगंज बाजार स्थित रिश्तेदार के घर शरण लेकर रह रहा है। एसओ गंभीरपुर एसएन वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।