{"_id":"577958204f1c1bbc777f9e52","slug":"vehicle-collision-killed-two-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधरापुर थाना और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। सिर में चोट लगने की वजह से दोनों की मौत हो गई। युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और घरवालों को सूचना भेजवाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के बड़ौखर गांव निवासी विनोद गोंड़ (30) पुत्र फूलचंद क्षेत्र के एक फर्नीचर की दूकान पर काम करता था। रविवार को किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए विनोद ने दूकान से छुट्टी ली और सुबह ही बाइक से वहां के लिए चल दिया। बाइक चलाते समय विनोद हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के नमदारपुर गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप की टक्कर विनोद अपनी बाइक लेकर सड़क पर गिर गया।
उसके सिर में गंभीर चोटें आई और रक्तस्राव होने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक विनोद को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। विनोद की जेब से मिले कागजात और मोबाइल के जरिए पुलिस उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन
उधर, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरवा गांव के पास रविवार को दिन में तीन बजे के करीब अज्ञात वाहने के टक्कर से युवक की मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी दिलीप कुमार (19) पुत्र रामचंदर दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। रविवार को किसी काम से दिलीप जीयनपुर बाजार जा रहा था। बाइक चलाते समय दिलीप हेलमेट नहीं पहना था।
जैसे ही वह बेरवां गांव के पास पहुंचा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से दिलीप को रक्तस्राव हो रहा था। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मौत हो गई। आसपास के लोगों से पुलिस दिलीप की पहचान कर घर वालों को सूचना दी और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।