फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two Wyapariane robbed of thousands

दो व्यापारियांे से हजारों की लूट

Thu, 13 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 13 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
 Two Wyapariane robbed of thousands
rupee shimla
रौनापार और जहानागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को लुटेरे भैंस कारोबारी इस्माइल से 20 हजार रुपये और लोहा व्यापारी हीरा के पास से मोबाइल और बाइक लूट ले गए। लोहा व्यापारी को लूटने वाले बदमाश अपनी बाइक छोड़ गए।   रौनापार थाने की पुलिस बदमाशों की बाइक के जरिए उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


मऊ जिले के चिरैयाकोट बाजार निवासी इस्माइल भैंस का व्यापार करते है। वह भैंस खरीदने के लिए कहीं जा रहा था। बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी की जेब से 20 हजार रुपए निकाल लिया। पीड़ित ने जहानागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दूसरी तरफ रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव निवासी हीरा यादव पीएचसी हाजीपुर में हेल्थ सुपरवाइजर हैं। वह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोका और तमंचे से धमकाकर उनकी बाइक और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश हीरा की बाइक ले गए जबकि अपनी बाइक छोड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस पहुंची और बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर थाने आई। पुलिस बरामद बाइक के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed