फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two teams to investigate murder after rape

दुष्कर्म के बाद हत्या की जांच करेंगी दो टीमें

Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
 देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर धान की रोपाई करने गई महिला की बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले में उसके जेठ की तहरीर पर पुलिस ने देर रात को ही अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। हालांकि मौत का कारण जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीओ लालगंज सच्चिदानंद अपनी टीम के साथ गांव में कैंप किए हुए हैं। पुलिस की दो टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं। उधर सूचना पर पति भी विदेश से घर लौट रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां थी। वह आशा कार्यकर्ता भी थी। उसका पति विदेश में नौकरी करता है। शनिवार की दोपहर महिला गांव के सीताराम के कहने पर धान की रोपाई करने के लिए बेहन उखाड़ रही थी। गांव के एक व्यक्ति के ट्यूबवेल के पास मौजूद खेत में महिला काम करते समय गायब हो गई। शाम करीब छह बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसकी बेटी ने फोन किया, पर फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद महिला का जेठ उसे खोजने निकला। महिला का पेटीकोट और मोबाइल ट्यूबवेल के पास मिला, जबकि उसकी लाश थोड़े दूर पर खेत के पानी में पड़ी थी। वहीं लाश रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खेत से निकालकर पुलिस चौकी पर लाई गई। जहां एक गार्ड की पत्नी को बुलाकर शव का मुआयना करवाया गया। इस दौरान पता चला कि महिला के आंख, गले पर चोट और नाखून के निशान थे। रात को ही एसपी रविशंकर छवि और एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस के तीन घंटे देर से पहुंचने पर लोग काफी नाराज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed