फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed in truck parked stepping Bolero

खड़े ट्रक में बोलेरो घुसने से दो की मौत

Sat, 10 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 10 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Two killed in truck parked stepping Bolero
सड़क हादसा
बरदह थानाक्षेत्र के भीरा बाजार के पास गुरुवार की रात लगभग 12.30 बजे खड़े ट्रक में बोलेरो के घुस जाने से महिला समेत दो की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक समेत सात घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। बोलेरो सवार देवरिया से चित्रकूट जा रहे थे। 
विज्ञापन


देवरिया जिले के सलेमपुर थानाक्षेत्र के मझवा गांव निवासी रमावती देवी (60) पत्नी चंद्रशेखर, आलोक (9) पुत्र गोपाल, गांव की सुभावती (52) पत्नी लखीचंद, मीरा देवी (40) पत्नी चवन्नी, रिंकू देवी (35) पत्नी सुनील, शोभावती (40) पत्नी रामअवध,  देवमती (60) पत्नी लालबचन और  अंशिका (11) पुत्री गोपाल के साथ गुरुवार की रात बोलेरो से चित्रकूट जा रहे थे।
विज्ञापन


देवरिया के मैला थाने के चकरा गोलाई गांव का राजकुमार (45) गाड़ी चला रहा था। रात करीब 12.30 बजे बोलेरो बरदह   थानाक्षेत्र के भीरा बाजार के पास अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक में  घुस गई। इसमें सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करती, रमावती और आलोक की मौत हो गई। बाकी लोगों           को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। पुलिस से सूचना मिलने पर घायलों के घरवाले शुक्रवार को पहुंचे और सभी को अपने साथ लेकर चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed