फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed by drinking toddy , three ill

ताड़ी पीने से दो की मौत, तीन बीमार

Sun, 01 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 01 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed by drinking toddy , three ill
ताड़ी पीने से दो की मौत, तीन बीमार
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव में सड़क के किनारे दूूकान से खरीदकर रविवार की सुबह ताड़ी पीने वाले गांव के पांच लोगों की हालत दोपहर होते-होते खराब हो गई। बीमार पड़े लोगों को उनके परिवारीजन अस्पताल ले गए। शाम साढ़े पांच बजे बीमार अधेड़ और एक युवक की मौत हो गई। अन्य तीन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ताड़ी पीने के बाद हुई दो मौत की घटना से जहां गांव के लोग सकते में है। वहीं ताड़ी बेचने वाला फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताड़ी विक्रेता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव निवासी रामरूप राम (55), नगीना (22), मोहर (22), अजीत (22) और बगल वाले गांव नत्थूपुर निवासी मणि यादव (24) मजदूरी करते हैं। रविवार की सुबह चारों अपने घर से काम पर जाने के लिए निकले। कैथौली गांव के बाहर ताड़ी के अड्डे पर पहुंचकर सभी ने ताड़ी पी। इसके बाद पांचों को चक्कर आने के साथ दस्त और उल्टी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर चारों को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर ने रामरूप और नगीना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां रामरूप और नगीना की मौत हो गई। जबकि मोहर, अजीत और मणि का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अभी सक्रिय होती कि ताड़ी बेचने वाला फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed