फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two community members face to face, stones

दो समुदाय के लोग आमने-सामने, पथराव

Wed, 04 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two community members face to face, stones
क्राइम
पवई थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद के बीच ही एक वर्ग की ओर से पथराव हो गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। बात और बढ़ती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। इलाके में तनाव कायम है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रज्जाकपुर गांव में एक वर्ग अपने धार्मिक स्थल पर मंगलवार की देर शाम लाउडस्पीकर लगा रहा था। जिस पर दूसरे वर्ग के लोगों ने इसका विरोध करते हुए नयी परंपरा कायम होने की बात करते हुए लाउडस्पीकर लगाने से रोक दिया। इस पर दोनों वर्गों के लोगों में विवाद होने लगा। इसी बीच किसी ने पथराव कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


अभी बात आगे बढ़ती कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। थोड़ी ही देर में मौके पर पुलिस आ पहुंची और उसने दोनो वर्गों के लोगाें को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। लेकिन बावजदू इसके दोनों ओर तनाव कायम रहा। उत्तेजित हो जा रहे लोगों को पुलिस ने वहां से हटाया बढ़ाया। तनाव और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि दोनों वर्गों के लोगोें को समझा बुझा दिया गया है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात है। किसी भी पक्ष को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। इलाकाई पुलिस को हालात पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed