फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother and baby die before delivery at a private hospital in Sahaswan; uproar ensues.

Budaun News: सहसवान के निजी अस्पताल में डिलीवरी से पहले जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Wed, 07 Oct 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mother and baby die before delivery at a private hospital in Sahaswan; uproar ensues.
बदायूं। सहसवान के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात डिलीवरी से पहले जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन शव को गांव ले जा चुके थे।
विज्ञापन

गांव गढ़ौलिया पट्टी तासौल उर्फ धुबिया निवासी सलमान की पत्नी रिहाना (35) गर्भवती थीं। मंगलवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उन्हें हरदतपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब साढ़े आठ बजे जज्जा-बच्चा की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस को भी सूचना दी। इस दौरान अस्पताल में काफी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर अस्पताल से गांव चले गए। बाद में परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि टीम अस्पताल भेजी थी। वहां कोई नहीं मिला। परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed