{"_id":"6ac540fe125514d0bc033924","slug":"father-dies-in-accident-eight-children-left-orphaned-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158070-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसे में पिता की मौत, आठ बच्चे हुए अनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसे में पिता की मौत, आठ बच्चे हुए अनाथ
विज्ञापन
जंगली प्रसाद।
नानपारा। मथुरा सिसवारा गांव में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में गांव निवासी जंगली प्रसाद (45) की मौत हो गई। जंगली सड़क पार कर रहे थे, तभी जमुनहा निवासी संजीत की तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। सिर और पेट में गंभीर चोट लगने पर स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी नानपारा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
जंगली की मौत से उनके आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। करीब एक माह पहले ही आठवें बच्चे को जन्म देते समय उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद जंगली ही बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। अब उनकी मौत से आठ बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवार युवक नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ चित्रांश गौतम ने बताया कि थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।