फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth attacked with a knife in a life-threatening assault stemming from an old enmity in Kalayat.

Kaithal News: कलायत में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a knife in a life-threatening assault stemming from an old enmity in Kalayat.
घायल को पीजीआई रोहतक लेकर जाते परिजन। संवाद
कलायत। नगर के वार्ड 10 में पुरानी रंजिश में 26 वर्षीय युवक सूरजभान पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार पीड़ित सूरजभान दोपहर करीब तीन बजे सब्जी लेने के लिए जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर मुर्गी काटने वाली छुरी से वार कर दिया। हमले में सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक किसी तरह भागकर उप-मंडल नागरिक अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए तुरंत रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वारदात के दौरान पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 की कार्यप्रणाली पर भी परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन फोन कनेक्ट नहीं हो सका। वहीं कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत या अस्पताल से रुक्का प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घायल को पीजीआई रोहतक लेकर जाते परिजन। संवाद

घायल को पीजीआई रोहतक लेकर जाते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed