{"_id":"4411965a0d06f65f62ac95d3f8ee9e79","slug":"two-arrested-with-heavy-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में शराब संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारी मात्रा में शराब संग दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार और बिलरियागंज थाने की पुलिस ने बुधवार को ताबड़तोड़ दो स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब, उपकरण के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तार की। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ईंट भट्ठे पर चल रही शराब की तीन भट्ठियां भी नष्ट कर दी।
रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव निवासी राजेंद्र यादव का छपरा चांदपट्टी बाजार के समीप ईंट भट्ठा है। जहां पर देशी शराब की भट्ठियां चल रही थीं। बुधवार सुबह एसओ मिथिलेश मिश्रा को जानकारी हुई तो साथियों के साथ छापेमारी की। इस दौरान आरोपी तो फरार हो गए लेकिन पुलिस तीन शराब की भट्ठियां को नष्ट कर मौके से 15 क्विंटल शराब बनाने का शीरा, दो सौ लीटर तैयार कच्ची शराब और भारी मात्रा में उपकरण बरामद की। पुलिस भट्ठा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
इसी क्रम में रौनापार थाने की पुलिस घाघरा नदी के तराई में दाड़ीधन महुला गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बनाने वाले अखिलेश यादव पुत्र रामबचन को गिरफ्तार कर ली। पुलिस यहां से दो सौ लीटर शराब बनाने का शीरा, करीब दो हजार लीटर तैयार शराब और उपकरण बरामद की।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अखिलेश यादव दाड़ीधन महुला गांव का है। शराब तैयार कर सप्लाई करता है। इसीक्रम में बिलरियागंज थाने की पुलिस बुधवार सुबह बगवार गांव निवासी लालचंद पुत्र खिरौधन के घर छापेमारी कर 90 लीटर शराब बरामद की। लालचंद के यहां से देशी शराब मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ली। एसओ बिलरियागंज रूपेश सिंह ने बताया कि लालचंद के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।