फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tmnche on the strength of the chain - cash robbed couple

तमंचे के बल पर दंपती से चेन-नकदी लूटा

Thu, 02 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 02 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tmnche on the strength of the chain - cash robbed couple
मेहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला नदी पुल के पास बुधवार की शाम काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को निशाना बनाया। बदमाशों ने  महिला के गले से चेन और पति से बीस हजार रुपये लूट लिए। तमंचा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। सीओ लालगंज और एसओ मेहनगर ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी अजीत सिंह बुधवार की सुबह पत्नी अनिता सिंह के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। जमीन की पेशगी देने के लिए उन्होंने बैंक से बीस हजार रुपये निकाले थे। शाम करीब पांच बजे अजलीत मेहनगर थाने के पवनी कला गांव के पास स्थित नदी पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


अभी वह कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाते हुए जेब में रखे 20 हजार रुपए और अनिता के गले से चेन छीन लिया और पल्हना बाजार की ओर निकल भागे। सीओ लालगंज नंदकुमार ओझा ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। हालांकि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। लेकिन पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed