फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested for robbery gang Chinati

लूट-छिनैती गिरोह के तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbery gang Chinati
जिले की गंभीरपुर पुलिस, देवगांव कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार की भोर में अछीछी मोड़ के पास से लूट और छिनैती के अंतर्जनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से पांच हजार रुपये और लूट की तीन बाइक भी बरामद की। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन



बताया कि मंगलवार की भोर में थानाध्यक्ष गंभीरपुर आशेष नाथ सिंह हमराहियों के साथ नंदी मौजी ढाबा पर संदिग्धों की तलाश में पहुंचे। जहां गश्त करते हुए देवगांव कोतवाली प्रभारी जगदीश प्रसाद हमराहियों के साथ मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक सवार चार लुटेरे चोरी की बाइक और लूट के सामान के साथ देवगांव से बिंद्राबाजार की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन



इसकी सूचना उन्होंने स्वाट टीम प्रभारी राजेश उपाध्याय को दी। अछीछी मोड़ के पास पुलिस टीम पेड़ों की आड़ लेकर उक्त बाइक सवार युवकों का इंतजार करने लगी। तभी तीन बाइकें आती दिखीं। मुखबिर से उन युवकों की पुष्टि करने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर चारों युवक भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने तीन बाइक बरामद की। आरोपियों में दीपक तिवारी पुत्र त्रिवेणी तिवारी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर, रितेश रावत पुत्र ऋषि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा खुर्द, बंटी सिंह उर्फ जयंती सिंह पुत्र संत्येंद्र सिंह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआं कला और राजेश पुत्र योगेंद्र देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेउचनपुर गांव का निवासी है।



दीपक ने तीन फरवरी को चीउटहीं मोड़ के पास 70 हजार रुपये छीनने की बात को स्वीकारा। रितेश की जेब से पांच हजार रुपये बरामद हुए। उसने बताया कि 25 हजार रुपये बैंक में जमा है। पुलिस ने सभी का चालान कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed