{"_id":"e62fd7cb606c183ca91da41571ae9cf1","slug":"the-youth-seeking-wage-beating-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने गए युवक की पिटाई से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने गए युवक की पिटाई से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसोना गांव में सोमवार की शाम मजदूरी मांगने गए युवक को पिता-पुत्र ने इस कदर पीटा कि मंगलवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने मारपीट की धारा में दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
नगर पंचायत अजमतगढ़ का रहने वाला कुसहर यादव (50) तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित है। रोजी-रोटी के लिए वह मजदूरी करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व कुसहर मसोना गांव निवासी पंकज राय पुत्र कृष्णानंद राय के घर काम किया था लेकिन मजदूरी नहीं मिली थी। सोमवार की शाम कुसहर मजदूरी मांगने पंकज के घर पहुंचा तो पंकज और उसके पिता नाराज हो गए। उन्होंने कुसहर को भला-बुरा कहते हुए उसे पीटने लगे। पिता-पुत्र ने उसकी इस कदर पिटाई की कि वह घायल हो गया। किसी तरह वहां से बचकर वह अपने घर पहुंचा।
मंगलवार की सुबह कुसहर ने जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर इनके विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाने से घर लौटते ही उसकी तबियत खराब हो गई। कुसहर के भाइयों में स्थानीय डाक्टर के यहां उसे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि मारपीट की दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। कुसहर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।