फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man who came to the sister's house was shot

आजमगढ़: बहन के घर आए युवक को गोली मारी, मोबाइल छीन करके भागे, बाजार में हुई वारदात से दहशत 

Tue, 29 Sep 2020 11:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to the sister's house was shot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार में मंगलवार रात करीब 8:00 बजे नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बहन के घर आए युवक को गोली मार दी। इसके बाद मोबाइल छीनकर के भाग निकले। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसको रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बिहार प्रदेश के आरा जनपद के कृष्णागंज गौरी सरैयां निवासी मोहम्मद सलमान 24 पुत्र मोहम्मद हकीम की बहन की शादी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार में मुनीर के साथ हुई है। सलमान मंगलवार शाम को अपनी बहन अंजुम आरा के घर आया था। बताया जाता है कि रात 8:00 बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए नहर की तरफ निकला था।
विज्ञापन


इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और उससे गोसाई की बाजार जाने का रास्ता पूछने लगे। रास्ता बताने के बाद बाइक सवार बदमाश उसके पास से पैसे छीनने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने युवक का मोबाइल छीन लिया और उसकी कमर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके से भाग निकले। गोली की आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed